| | |

इंदौर में 350 पाव शराब और 40 किलो भांग जब्त: सुतार गली में पकड़ी गई भांग फैक्ट्री, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

इंदौर। आबकारी विभाग ने पलासिया क्षेत्र में 350 पाव देशी शराब बरामद की। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर कार्रवाई की गई। सुतार गली में भांग फैक्ट्री का पता लगाकर 40 किलो भांग जब्त की गई।

पलासिया में 350 पाव देशी शराब बरामद
आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी ग्वालटोली और विनोबा नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 350 पाव देशी शराब जब्त की। टीम ने अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

 

सुतार गली में पकड़ी भांग की फैक्ट्री
इसके अलावा आबकारी टीम ने सुतार गली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भांग फैक्ट्री का पता लगाया। यहां से करीब 40 किलो भांग बरामद की गई।

1.55 लाख रुपए का माल जब्त
आबकारी विभाग के अनुसार, दोनों कार्रवाइयों में जब्त शराब और भांग सहित कुल माल की कीमत करीब 1.55 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share