तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, नागरिकों को इस्राइल की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

इस्राइल की राजधानी तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए एक अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे फिलहाल इस्राइल की अनावश्यक यात्राओं से बचें

दूतावास ने इस्राइल में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों एवं प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि बदलती सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर जारी होने वाली सूचनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास की 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन सेवाओं से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए दूतावास ने निम्नलिखित संपर्क विवरण जारी किए हैं:

  • 📞 हेल्पलाइन नंबर: +972-54-7520711, +972-54-3278392

  • 📧 ई-मेल: cons1.telaviv@mea.gov.in

दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि वह क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share

Similar Posts