|

कच्छ तट पर 1150 करोड़ की कोकीन जब्त, कोस्ट गार्ड-ATS का बड़ा ऑपरेशन

Indian Coast Guard और Gujarat Anti-Terrorism Squad (एटीएस) ने कच्छ के मुंद्रा तट के पास संयुक्त समुद्री तस्करी-रोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1150 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, 25-26 मई की रात भारतीय कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने खुफिया इनपुट के आधार पर मुंद्रा तट के पास संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान मुंद्रा से करीब पांच नॉटिकल मील दूर लंगर डाले कंटेनर जहाज एमवी यूरोप पर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। टीम ने जहाज से कुछ थैलियों को समुद्र में फेंकते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई।

कम दृश्यता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद संयुक्त टीम ने समुद्र से पांच संदिग्ध थैलियां बरामद कीं। जांच में इन थैलियों से सफेद पाउडर के 115 पैकेट मिले, जिनकी पुष्टि कोकीन के रूप में हुई। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग एक किलोग्राम बताया गया है।

Amit Uniyal ने बताया कि इस ऑपरेशन में एटीएस के जवान इंटरसेप्टर नौकाओं पर तैनात थे और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतरीन समन्वय के चलते यह कार्रवाई सफल रही।

फिलहाल कंटेनर जहाज को आगे की जांच के लिए बंदरगाह लाया गया है। भारतीय कोस्ट गार्ड, गुजरात एटीएस और अन्य संबंधित एजेंसियां संयुक्त रूप से इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। यह गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड का संयुक्त रूप से चलाया गया 15वां नशीले पदार्थ विरोधी ऑपरेशन बताया जा रहा है।

Share

Similar Posts