तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला
आज तीसरा वनडे
तीसरा वनडे में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम ने पहले ओवर में बिना नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ओपन करने आए हैं।
इस मैच में अफगानी टीम चार बदलाव के साथ उतरी है। मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, जियउर रहमान और फरीद मलिक को खिलाया गया है। इधर, भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है। भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है।
अफगानिस्तान आज तक भारत के खिलाफ कोई वनडे मैच नहीं जीत सका है। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टाई मैच 2018 में खेला गया था। मौजूदा सीरीज दोनों देशों के बीच पहली बाइलेटरल वनडे सीरीज है।
दोनों टीमों में कई बदलाव
अफगानिस्तान ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए हैं। टीम में मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, जियाउर रहमान और फरीद मलिक को शामिल किया गया है।दूसरी ओर भारतीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है। टीम प्रबंधन ने सीरीज जीतने के बाद कुछ खिलाड़ियों को आराम देते हुए नए संयोजन को मौका दिया है।
