भारत के लिए राहतभरी खबर: फारस की खाड़ी से निकले सभी 15 LPG टैंकर, भारतीय नौसेना ने दी सुरक्षा
भारत की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारत के लिए रवाना हुआ 14वां एलपीजी (LPG) टैंकर होर्मुज सागर (Hormuz Strait) सफलतापूर्वक पार कर चुका है, जबकि 15वां टैंकर भी पार करने की प्रक्रिया में है। इसके साथ ही, भारत सरकार के बहु-एजेंसी समन्वय के तहत भारत के लिए रवाना हुए सभी 15 एलपीजी टैंकर फारस की खाड़ी से बाहर निकल चुके हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में जारी तनाव और समुद्री सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारतीय नौसेना (Indian Navy News) ने इन टैंकरों को आवश्यक सहायता और सुरक्षा प्रदान की। इससे भारत की LPG Supply India को लेकर बनी चिंताओं में काफी राहत मिली है।
मध्य पूर्व क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों पर जोखिम के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait News) वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए बेहद संवेदनशील बना हुआ है। ऐसे में भारत के लिए एलपीजी लेकर जा रहे जहाजों का सुरक्षित तरीके से फारस की खाड़ी से बाहर निकलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। ऐसे में भारत ऊर्जा आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने के लिए सरकार और नौसेना के बीच समन्वय अहम भूमिका निभा रहा है। सभी 15 टैंकरों के सुरक्षित बाहर निकलने से घरेलू एलपीजी आपूर्ति पर किसी तत्काल संकट की आशंका फिलहाल कम हो गई है।
गौरतलब है कि मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते समुद्री मार्गों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर दुनिया भर के देशों की चिंता बढ़ी हुई है। भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि देश में ईंधन आपूर्ति प्रभावित न हो।
