|

देश में 60 दिन का ईंधन भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें अफवाह: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने देश में ईंधन की कमी की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि भारत के पास करीब 60 दिनों का पर्याप्त पेट्रोल, डीजल और एलपीजी भंडार उपलब्ध है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि देश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। सभी रिटेल ईंधन आउटलेट्स पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है।

1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंप पर सामान्य आपूर्ति

मंत्रालय के अनुसार, देशभर में एक लाख से अधिक पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। किसी भी स्थान पर ईंधन की सप्लाई को सीमित नहीं किया गया है और न ही पेट्रोल-डीजल की कोई राशनिंग की जा रही है।

60 दिन का सुरक्षित भंडार

सरकार ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत के पास लगभग 60 दिन का वास्तविक ईंधन भंडार मौजूद है, जिसमें कच्चा तेल, तैयार उत्पाद और रणनीतिक भंडारण शामिल हैं। इसके अलावा अगले दो महीनों के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति पहले से सुनिश्चित कर ली गई है।

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और देश न केवल अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि 150 से अधिक देशों को परिष्कृत ईंधन का निर्यात भी करता है।

एलपीजी की भी पर्याप्त उपलब्धता

सरकार के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति भी पर्याप्त है। घरेलू उत्पादन में वृद्धि और आयात के जरिए अतिरिक्त कार्गो सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे निरंतर सप्लाई बनी हुई है।

सरकार ने कहा कि India fuel stock 60 days की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है और ईंधन की कमी को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

Share

Similar Posts