|

दोहा में भारतीय दूतावास 6 और 7 मार्च को आवश्यक सेवाओं के लिए खुला रहेगा

दोहा में भारतीय दूतावास 6 और 7 मार्च को तत्काल पासपोर्ट नवीकरण और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए खुला रहेगा। दूतावास ने नागरिकों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे हेल्पलाइन सेवा भी उपलब्ध कराई है।

संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर हैं +974 55647502 और +974 55362508। इसके अलावा, नागरिक ई-मेल के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं: cons.doha@mea.gov.in

दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक सेवाओं के लिए निर्धारित समय पर ही संपर्क करें और वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों का पालन करें।

Share

Similar Posts