IBPS में 13,706 पदों पर भर्ती: आवेदन शुरू, 40 साल तक की उम्र वाले कर सकते हैं अप्लाई; 90 हजार तक सैलरी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 13,706 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती में अलग-अलग पद शामिल हैं। पद के हिसाब से योग्यता और उम्र की शर्त अलग हो सकती है।

कौन कर सकता है अप्लाई
उम्मीदवार के पास पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए CA या कंप्यूटर साइंस, IT और इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री मांगी गई है।
उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा भी आनी चाहिए। इसके लिए भाषा को कम से कम 8वीं कक्षा तक पढ़ा होना जरूरी है। अगर उम्मीदवार ने 8वीं तक स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो नौकरी मिलने के 6 महीने के अंदर भाषा सीखनी होगी।
उम्र सीमा
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र पद के अनुसार 40 साल तक रखी गई है। SC और ST उम्मीदवारों को 5 साल और OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।
सिलेक्शन कैसे होगा
उम्मीदवारों का चयन इन चरणों के आधार पर होगा:
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
आवेदन फीस
जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए फीस 850 रुपए है। SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 175 रुपए फीस देनी होगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
पद के अनुसार सैलरी अलग होगी।
- ऑफिसर स्केल-I: 60,000 से 61,000 रुपए
- ऑफिसर स्केल-II: 75,000 से 77,000 रुपए
- ऑफिसर स्केल-III: 80,000 से 90,000 रुपए
- ऑफिस असिस्टेंट: 35,000 से 37,000 रुपए

कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र, अगर लागू हो
- मूल निवासी प्रमाण पत्र, अगर जरूरी हो
- मोबाइल नंबर
- ई-मेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
ऐसे करें आवेदन
- IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
