5 महीने बाद टीम इंडिया में हर्षित राणा की वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टीम से जुड़े
5 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी करेंगे हर्षित राणा। तीसरे ODI से पहले भारतीय टीम में शामिल
भारतीय टीम अफगानिस्तान के विरुद्ध तीन मैच की वनडे श्रंखला में 2-0 की बढ़त से आगे चल रही है। इसी के बीच भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा कई महीनो से क्रिकेट से दूर थे। टी20 विश्व कप 2026 के वार्म-अप मैच के दौरान उन्हें नी इंजरी का सामना करना पड़ा जिसके बाद फरवरी में उनकी नी की सर्जरी हुई। इसके चलते वे टी 20 विश्व कप 2026 और आईपीएल दोनों से बहार हो गए।
शुक्रवार को BCCI ने अपने सोशल मीडिया पर बताया की हर्षित राणा ने तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम में शामिल हो गए है, और चेन्नई में टीम में शामिल हो गए है। BCCI ने बताया ‘राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) कार्यक्रम पूरा कर लिया है और अब वह चेन्नई में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।
हर्षित राणा पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के तीनो फॉर्मेट खेल रहे है, और तीनो फॉर्मेट में उन्होंने वखूबी अच्छा किया है। चोट के चलते उन्हें लम्बे अंतराल के लिए क्रिकेट से दूर होना पढ़ा लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ आखरी मैच खेल सकते है।
सितम्बर में एशियन गेम्स खेले जायेंगे जिसमे भारत की क्रिकेट टीम चैंपियन बनकर उरेगी। इसके पहले भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड से टी20 सीरीज खेलना है। इस टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे।
