| |

डेविड धवन ने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के AI विवाद पर तोड़ी चुप्पी, टीजर को बताया सिर्फ क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट

वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के साथ निर्देशक डेविड धवन लगभग छह साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में दिखाए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बच्चों की झलक ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी।

टीजर के इस हिस्से को लेकर उठे विवाद पर अब डेविड धवन ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म में किसी भी तरह का AI इस्तेमाल नहीं किया गया है। उनके अनुसार, टीजर में दिखाई गई झलक केवल एक क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट थी, जिसका उद्देश्य दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाना था।

डेविड धवन ने कहा, “फिल्म में AI जैसा कुछ भी नहीं है। यह सिर्फ टीजर का हिस्सा था ताकि कुछ नया और अलग दिखाया जा सके। असली कहानी इससे पूरी तरह अलग है और जब फिल्म के गाने और बाकी हिस्से सामने आएंगे, तो दर्शकों को असली फिल्म का अंदाजा लगेगा।”

फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और चंकी पांडे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह वरुण धवन और डेविड धवन की साथ में चौथी फिल्म है।

यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसका बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला उसी दिन रिलीज हो रही अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ से होगा। फिल्म को लेकर अब दर्शकों की नजर इसके असली ट्रेलर और गानों पर टिकी हुई है, जो आने वाले दिनों में जारी किए जाएंगे।

Share

Similar Posts