| |

ग्वालियर में आज युवा संगम एवं रोजगार मेला, 23 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

मध्य प्रदेश के Gwalior में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को युवा संगम एवं रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेटिंसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह एक दिवसीय रोजगार मेला गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 23 कंपनियां भाग लेंगी, जो युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार, मेले में आईटी, सिक्योरिटी, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, सेल्स, ऑफिस मैनेजमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियां भर्ती के लिए आएंगी। इनमें पेटीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, एयरटेल प्राइवेट लिमिटेड, वीवो मोबाइल इंडिया, भारत-पे, एचडीएफसी से जुड़ी सेवाएं, एसआरएफ प्राइवेट लिमिटेड, जमुना ऑटो और कई अन्य कंपनियां शामिल हैं।

मेले में सिक्योरिटी गार्ड, मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी वर्कर, रिलेशनशिप मैनेजर, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेली कॉलर, सुपरवाइजर, स्टोर कीपर, हेल्पर, ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन और अप्रेटिंस ट्रेनी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां हिस्सा ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये से 45 हजार रुपये तक वेतनमान दिए जाने की संभावना है।

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और बायोडाटा साथ लेकर पहुंचना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा

यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार और कौशल आधारित अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share

Similar Posts