खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज नरसिंहपुर दौरे पर, संकल्प से समाधान शिविर में लेंगे हिस्सा
मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज शनिवार को नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें “संकल्प से समाधान” शिविर प्रमुख है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री राजपूत भोपाल से प्रस्थान कर सुबह 11:30 बजे नरसिंहपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वे महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात मंत्री दोपहर 12:20 बजे शासकीय पीजी कॉलेज, नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय “संकल्प से समाधान” शिविर में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
दौरे के अंत में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शाम 5 बजे नरसिंहपुर से वापस भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन खारिज किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने डिजिटल माध्यम से अपनी याचिका दाखिल की है। सूत्रों के मुताबिक, यह याचिका बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1:48 बजे सुप्रीम कोर्ट में ई-फाइलिंग के…
मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। बुधवार रात इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले 16 लोगों का गुरुवार सुबह उनके गांवों में अंतिम संस्कार कर दिया गया। Dhar District के तीन गांवों—नयापुरा, सेमलीपुरा और रामपुरा—में मातम पसरा…