| | | | |

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी की दो मांगें मानी: मुआवजा और केस वापस लेने पर बनी सहमति

नई दिल्ली। सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक हुई। सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और CJP की तरफ से सौरभ दास, आशुतोष रांका शामिल हुए।

बैठक के बाद CJP के प्रवक्ताओं ने कहा- हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे। हालांकि सरकार ने इस पर विचार करने के लिए कल तक का समय मांगा है।

उन्होंने कहा- सरकार ने मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर सहमति जताई है। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर बातचीत हुई थी, जो बेनतीजा रही।

सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक मामले पर सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी
पेपर लीक मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक के बाद से अब तक क्या-क्या सुधार किए हैं, हमें उसकी जानकारी दी जाए। मामले की जांच कहां तक पहुंची, यह भी बताया जाए।

वक्त आने पर लिया जाएगा हिसाब
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए छात्रों को डराने-धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? ध्यान रखिए, वक्त आने पर हिसाब आपसे ही लिया जाएगा। इससे पहली गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स और शिक्षकों से जंतर-मंतर पर जाने से सतर्क रहने को कहा।

दिल्ली में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सभी रैंकों के पुलिस अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बैन का मामला हाईकोर्ट में, सुनवाई आज
दिल्ली हाईकोर्ट आज जंतर-मंतर पर लगाए गए इंटरनेट बैन मामले पर सुनवाई करेगा। इसके अलावा प्रदर्शन स्थल पर लगातार निगरानी किए जाने को चुनौती देने वाली एक अन्य याचिका पर भी सुनवाई करेगी।

जब तक नहीं देंगे इस्तीफा तब तक चलेगा आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलनकारी जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने दोहराया कि CJP अपनी प्रमुख मांगों पर सरकार की कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखेगा।

प्रदर्शन के पीछे विदेश की ताकतें
सीनियर RSS नेता इंद्रेश कुमार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों के पीछे देश और विदेश की ताकतें शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि ये ताकतें नहीं चाहतीं कि भारत एक विकसित, मजबूत और शिक्षित राष्ट्र बने। विपक्षी दलों ने शुरुआत में परीक्षा का मुद्दा उठाया था, लेकिन बाद में वे भटक गए और अपनी राजनीति करने लगे।

CJP बोली- सरकार दबाव में है, प्रधान इस्तीफा दें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका कहा- हम यह बिल्कुल साफ कर देना चाहते हैं कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा। रात 12:30 बजे प्रधानमंत्री को एक वीडियो जारी करना पड़ा, इसका मतलब है कि दबाव बहुत ज्यादा है।

गुरुवार से कनॉट प्लेस की दुकानें बंद

गुरुवार को न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) की सभी दुकानों, दफ्तरों और रेस्टोरेंट को शाम 6:30 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया था। एसोसिएशन ने कहा था कि इलाके की गंभीर स्थिति को देखते हुए NDMC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सलाह पर यह फैसला लिया गया। इसके बाद CP पर न के बराबर लोग दिखे।

Share