सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना-चांदी के दाम में हल्की नरमी

घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में सांकेतिक गिरावट देखने को मिली। कीमतों में आई हल्की नरमी के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना 1,59,050 रुपये से 1,60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,790 रुपये से 1,47,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

चांदी की कीमत में भी मामूली कमजोरी दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,59,200₹1,45,940
मुंबई₹1,59,050₹1,45,790
अहमदाबाद₹1,59,100₹1,45,840
चेन्नई₹1,60,680₹1,47,290
कोलकाता₹1,59,050₹1,45,790
भोपाल₹1,59,100₹1,45,840
जयपुर₹1,59,200₹1,45,940
पटना₹1,59,100₹1,45,840
लखनऊ₹1,59,200₹1,45,940
बेंगलुरु₹1,59,050₹1,45,790
हैदराबाद₹1,59,050₹1,45,790
भुवनेश्वर₹1,59,050₹1,45,790

दक्षिण और पूर्वी भारत में भी हल्की नरमी
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख बना रहा। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,59,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतों और डॉलर की चाल के आधार पर सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव जारी रह सकता है।

Share

Similar Posts