सर्राफा बाजार में सोना सस्ता, चांदी स्थिर; 300 रुपये तक गिरे भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। सोना आज करीब 300 से 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जिससे बाजार में हल्की नरमी का रुख दिखाई दे रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना की कीमत में कमजोरी देखी गई, जहां यह 0.29 प्रतिशत गिरकर 4,669 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी 75.91 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बनी हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग 1,53,700 रुपये से 1,55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,890 रुपये से 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है।
राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे शहरों में भी कीमतें इसी दायरे में बनी हुई हैं।
वहीं चेन्नई में सोने की कीमत थोड़ी अधिक है, जहां 24 कैरेट सोना 1,55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
चांदी की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में इसका भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना हुआ है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई नरमी और मांग में हल्की कमी के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और डॉलर की चाल के आधार पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।






