ग्लोबल मार्केट में घबराहट: पश्चिम एशिया तनाव से एशियाई बाजारों में भारी गिरावट


ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे एशियाई बाजारों में चौतरफा बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा बयान ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
हालांकि, ट्रंप के बयान से पहले अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। S&P 500 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,575.32 अंक पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite 1.16 प्रतिशत उछलकर 21,840.95 अंक पर पहुंच गया।
लेकिन बयान के बाद Dow Jones Futures में गिरावट देखी जा रही है, जो फिलहाल करीब 430 अंक (0.93%) टूटकर 46,134.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी देखने को मिली थी। FTSE 100 1.82 प्रतिशत चढ़कर 10,364.79 अंक पर बंद हुआ, जबकि CAC 40 2.06 प्रतिशत और DAX 2.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
वहीं, आज एशियाई बाजारों में भारी दबाव देखने को मिल रहा है। Gift Nifty 500 अंक से अधिक गिरकर 22,339 के स्तर पर पहुंच गया है।
इसके अलावा, Nikkei 225 2.22 प्रतिशत टूट गया, Kospi में 4.41 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Hang Seng Index, Shanghai Composite और Straits Times Index भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में संघर्ष के लंबा खिंचने की आशंका से वैश्विक निवेशकों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ी है, जिससे बाजारों में बिकवाली तेज हुई है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करेगी।

डोरशिपिंग, टेलीशॉपिंग और क्रॉस-बॉर्डर सेलिंग जैसी ई-कॉमर्स गतिविधियों से जुड़ी कंपनी ऐसटेक ई-कॉमर्स के शेयरों ने सोमवार को शेयर बाजार में फ्लैट लिस्टिंग के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि लिस्टिंग के बाद मजबूत खरीदारी के चलते शेयर में तेजी आई और यह अपर सर्किट तक पहुंच गया। कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म…

देश में जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और पर्यटन के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से एक अहम पहल की गई है। India Tourism Development Corporation (आईटीडीसी) और Ministry of Tribal Affairs ने संयुक्त रूप से आदिवासी होमस्टे संचालकों के लिए ‘क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम New Delhi स्थित…
