ग्लोबल मार्केट में कमजोरी, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली का दबाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध के विस्तार की आशंका के बीच वैश्विक बाजारों में भारी दबाव देखने को मिल रहा है। Global Stock Markets में कमजोरी का रुख बना हुआ है, जिसका असर अमेरिका, यूरोप और एशिया के शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है।

अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। S&P 500 1.67 प्रतिशत गिरकर 6,368.85 अंक पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite 2.15 प्रतिशत टूटकर 20,948.36 अंक पर आ गया। वहीं Dow Jones Futures भी आज हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट का माहौल बना रहा। FTSE 100, CAC 40 और DAX सभी प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है।

एशियाई बाजारों में भी आज ज्यादातर सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। Nikkei 225 में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि Hang Seng Index, KOSPI और Taiwan Weighted Index भी दबाव में हैं।

हालांकि Shanghai Composite Index में हल्की मजबूती देखी गई, जो एशियाई बाजारों में इकलौता सकारात्मक संकेत रहा।

वहीं भारतीय बाजार के संकेतक GIFT Nifty में 1.25 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई है, जिससे घरेलू बाजार पर भी दबाव बने रहने की आशंका है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है, जिससे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और बिकवाली का माहौल बना हुआ है।

Share

Similar Posts