ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में चौतरफा बिकवाली का दबाव

वैश्विक बाजारों से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं, जिसका असर एशियाई शेयर बाजारों पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। अमेरिका में पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए बाजार के बावजूद आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में गिरावट देखी जा रही है, जबकि एशिया में चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान Dow Jones Industrial Average 340.65 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,490.03 अंक पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 1.05 प्रतिशत उछलकर 7,137.95 अंक पर पहुंच गया और Nasdaq Composite 1.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,657.57 अंक पर बंद हुआ।
हालांकि आज शुरुआती कारोबार में डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 368.49 अंक यानी 0.74 प्रतिशत गिरकर 49,120.55 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जिससे बाजार में कमजोरी का संकेत मिला है। इसके पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव प्रमुख कारण माना जा रहा है।
यूरोपीय बाजारों में भी दबाव देखने को मिला। FTSE 100 0.21 प्रतिशत गिरकर 10,476.46 अंक पर बंद हुआ, जबकि CAC 40 0.97 प्रतिशत टूटकर 8,156.43 अंक पर और DAX 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,194.90 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज व्यापक गिरावट का माहौल है। Nikkei 225 1.19 प्रतिशत गिरकर 58,878 अंक पर पहुंच गया। Hang Seng Index 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,935 अंक पर और Shanghai Composite 0.79 प्रतिशत टूटकर 4,073.71 अंक पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा Kospi 0.85 प्रतिशत, Taiwan Weighted Index 1.74 प्रतिशत और Jakarta Composite Index 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
भारतीय संकेतक GIFT Nifty भी 0.84 प्रतिशत गिरकर 24,159 अंक के स्तर पर पहुंच गया है, जो घरेलू बाजार के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच टकराव ने निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर डाला है। ऐसे में वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है और फिलहाल निवेशक सतर्क रुख अपनाते नजर आ रहे हैं।






