|

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं, जिसका असर एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, लेकिन आज Dow Jones Industrial Average के फ्यूचर्स में हल्की गिरावट देखी जा रही है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच शांति प्रस्तावों की खबरों से Wall Street में सकारात्मक माहौल बना, जिसके चलते प्रमुख अमेरिकी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 165.21 अंक (0.36%) बढ़कर 46,669.88 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 0.44% की तेजी के साथ 6,611.83 अंक पर और NASDAQ Composite 0.54% उछलकर 21,996.34 अंक पर बंद हुआ।

हालांकि, ईरान द्वारा शांति प्रस्तावों को खारिज किए जाने के बाद बाजार में अनिश्चितता फिर बढ़ गई है, जिसके चलते डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में 0.15% की गिरावट दर्ज की जा रही है।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। Nikkei 225 हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि KOSPI में मजबूती देखी जा रही है।

इसी तरह Taiwan Weighted Index में 1.49% की जोरदार तेजी आई है, जबकि Shanghai Composite Index मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

वहीं GIFT Nifty 0.66% की कमजोरी के साथ 22,848 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो भारतीय बाजार के लिए दबाव का संकेत दे रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बनी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहकर निवेश निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है।

Share

Similar Posts