ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। जॉर्ज वाशिंगटन के जन्मदिन के अवसर पर अमेरिकी बाजार कल बंद रहे। आज Dow Jones Futures 153.69 अंक यानी 0.31% गिरकर 49,347.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार देखा गया। FTSE 10,473.69 अंक पर 0.26% की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि CAC 40 8,316.50 अंक पर 0.06% मजबूत हुआ। इसके विपरीत, DAX 24,800.91 अंक पर 0.46% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। नौ प्रमुख बाजारों में से तीन सूचकांक लाल निशान में हैं, जबकि दो हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान, दक्षिण कोरिया, चीन और इंडोनेशिया के स्टॉक एक्सचेंज आज छुट्टी के कारण बंद हैं।
एशियाई प्रमुख सूचकांक
Hang Seng Index – 26,705.94 अंक, 138.82 अंक (0.52%) की बढ़त
Straits Times Index – 4,938.58 अंक, 0.02% की हल्की मजबूती
GIFT Nifty – 25,613 अंक, 88.50 अंक (0.35%) की कमजोरी
SET Composite Index – 1,435.80 अंक, 0.16% की गिरावट
Nikkei Index – 56,210 अंक, 596.41 अंक (1.05%) की बड़ी कमजोरी
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी बाजार में छुट्टी और यूरोपीय व एशियाई बाजारों में मिले-जुले संकेतों के चलते वैश्विक निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है। निवेशक आज भी बाजार की दिशा पर नजर बनाए हुए हैं।






