‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर रिलीज, अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जोड़ी ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर रिलीज

Ginny Weds Sunny 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में Avinash Tiwary और Medha Shankar मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।


रोमांस, कॉमेडी और इमोशन का तड़का

ट्रेलर में एक सीधे-साधे पहलवान युवक और बिंदास लड़की की अनोखी प्रेम कहानी दिखाई गई है। इसमें शादी, परिवार की उम्मीदों और करियर के बीच संतुलन बनाने की कोशिश को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में कॉमेडी के साथ भावनात्मक पहलू भी देखने को मिलते हैं।


गाने पहले ही हो चुके हैं हिट

फिल्म के गाने ‘छाप तिलक’ और ‘ऐ खुदा’ रिलीज के साथ ही लोकप्रिय हो चुके हैं, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।


पहली फिल्म 2020 में हुई थी रिलीज

गौरतलब है कि Ginny Weds Sunny का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था, जिसमें Yami Gautam और Vikrant Massey मुख्य भूमिका में थे।


24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज

Ginny Weds Sunny 2 का निर्देशन Prashant Jha ने किया है, जबकि निर्माण Vinod Bachchan और Umesh Kumar Bansal ने किया है। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share

Similar Posts