फिट इंडिया कार्निवल 2026 का दूसरा संस्करण कल से नई दिल्ली में शुरू

फिट इंडिया कार्निवल 2026 का दूसरा संस्करण कल से नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू होगा। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
कार्निवल में महिला एथलीट, फिटनेस चैंपियन्स और इन्फ्लुएंसर्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 8, 9 और 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा और मेज़र ध्यानचंद स्टेडियम में 64वें फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के समापन के बाद शुरू होगा।
यह आयोजन फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों, खिलाड़ियों, मशहूर हस्तियों और नागरिकों को एक साथ लाकर स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने का काम करेगा।






