फीफा विश्व कप के दौरान इस स्टेडियम का लोगो ढका ; ब्रांड ने उसी को बना लिया मार्केटिंग हथियार

अमेरिका में चल रहा फीफा विश्व कप अभी काफी सुर्खियों में है। इस बार रोमांचक मैच नहीं है बल्कि एक ब्रांड का लोगो छुपाया गया है। यह मैच 13 जून को स्विट्जरलैंड और कतर के बीच कैलिफ़ोर्निया के सांता क्लारा स्थित लेवी स्टेडियम में हुआ। फीफा के नियमो ने अनुसार जो ब्रांड टूर्नामेंट के आधिकारिक स्पांसर नहीं है, उनका प्रचार करना मना है। इसी के चलते इस स्टेडियम का नाम अस्थायी रूप से बदलकर “सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम” रख दिया गया है। मैच के दौरान ब्रांडिंग के बैनरो को नहीं ढका गया बल्कि उन्होंने लेविज़ के लोगो पर एक कसकर फिट होने वाला सफ़ेद कपडा उसके ऊपर ढक दिया। नाम ढका होने के बावजूद लेवीज़ लोगो का आकार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

ब्रांड ने उठाया फायदा

इस घटना के बाद लेवीज़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की जिसमे वह ढका हुआ लोगो दिखाई दे रहा है और कैप्शन में लिखा ‘खूबसूरत स्टेडियम में दुनिया का स्वागत है!’ और इतना ही नहीं, ब्रांड ने उसी ढके हुए लोगो से मेल खाते हुए, अपने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बदल दी है। अब वैसा ही सफ़ेद कपडे/कलर से ढका हुआ लेवीज़ का लोगो उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर है।

https://www.instagram.com/p/DZksdjSsGT-/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

Share

Similar Posts