नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ‘ईएसटीआई-2025’ सम्मेलन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से विकास की नई दिशा पर होगा फोकस

नई दिल्ली।
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 3 से 5 नवंबर तक उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआई)-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन भारत में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के उभरते अवसरों पर केंद्रित रहेगा, जिसमें विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सामाजिक और विकासात्मक उपयोग पर गहन चर्चा की जाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने पूर्वावलोकन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को समावेशी और परिवर्तनकारी विकास के लिए AI को सामाजिक कल्याण की ताकत के रूप में उपयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एआई संचालित तकनीकें भारत के विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। श्री कृष्णन ने यह भी जोड़ा कि इसके लिए एक ऐसा समावेशी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए जो यह सुनिश्चित करे कि हर नागरिक एआई तक सार्थक पहुँच प्राप्त कर सके और उसके लाभ से अपने जीवन की गुणवत्ता सुधार सके।
ईएसटीआई-2025 सम्मेलन भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और वैश्विक नेतृत्व को नया आयाम देने वाला साबित होगा।






