Elon Musk का बड़ा ऐलान, आ गया X Chat, WhatsApp और Arattai से होगा मुकाबला

17 नवंबर ।
Elon Musk ने X Chat सर्विस का ऐलान कर दिया है. यह सर्विस X प्लेटफॉर्म पर ही एक्सेस करने को मिलेगी. इसके लिए यूजर्स को DM सेक्शन में जाना होगा. इसके साथ यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे और कोई स्क्रीनशॉट्स भी नहीं ले पाएगा. इसके अलावा Elon Musk ने बताया है कि जल्दी ही X money को लॉन्च किया जाएग| दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने नई मैसेजिंग सर्विस लॉन्च कर दी है, जिसका नाम X Chat है. इसको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ही यूज कर सकेंगे. चैट सर्विस का यूज करके मैसेजिंग ऐप WhatsApp और देसी ऐप Arattai को टक्कर देना चाहते हैं. इस मैसेजिंग सर्विस को कुछ नए फीचर्स के साथ पेश किया है. इसमें एंड टू एंड इनक्रिप्शन, एडवांस्ड मैसेजिंग कंट्रोल और अलग मैसेजिंग इनबॉक्स मिलेगा. इस फीचर के आने के बाद भी यूजर्स DM और न्यू मैसेजिंग सर्विस के तहत मिलने वाले मैसेज को अलग- अलग देखा जा सकेगा. Elon Musk ने पोस्ट करके बताया है कि X ने एक पूरी न्यू कम्युनिकेशन्स सर्विस को शुरू किया है. एनक्रिप्शन के साथ मैसेजिंग, ऑडियो, वीडियो और फाइल ट्रांसफर कर सकेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि X Money जल्द होगी जारी.






