|

निर्वाचन आयोग: एस.आई.आर. के दूसरे चरण में अब तक 37 करोड़ गणना फॉर्म वितरित

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि इस महीने की 4 तारीख से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) के दूसरे चरण में अब तक 37 करोड़ गणना फॉर्म मतदाताओं के बीच वितरित किए जा चुके हैं। यह इस चरण में शामिल होने वाले कुल 51 करोड़ मतदाताओं का लगभग 70 प्रतिशत है।

आयोग ने बताया कि सबसे अधिक 10 करोड़ 80 लाख से अधिक फॉर्म उत्तर प्रदेश में वितरित किए गए हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 6 करोड़ 80 लाख से अधिक फॉर्म दिए गए हैं। आयोग ने कहा कि मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण कदम है।

दूसरे चरण के तहत यह अभियान नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जा रहा है, जिसमें मतदाताओं को अपने विवरणों की जांच और सुधार का अवसर प्रदान किया गया है। यह प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चलेगी।

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने विवरणों की जांच कर आवश्यक संशोधन समय पर कराएं ताकि आगामी चुनावों में सटीक मतदाता सूची सुनिश्चित की जा सके।

Share

Similar Posts