| |

छह साल बाद डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, बुसान में हुई 100 मिनट की अहम बातचीत

बुसान (दक्षिण कोरिया), 29 अक्टूबर 2025।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने छह वर्षों बाद आमने-सामने मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन से इतर गिम्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बुसान में हुई।

दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे 40 मिनट (100 मिनट) तक बातचीत चली। हालांकि अभी तक बैठक की विषयवस्तु या किसी औपचारिक समझौते की जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है।

मुलाकात से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने शी जिनपिंग की प्रशंसा करते हुए कहा —

“राष्ट्रपति शी एक महान देश के महान नेता हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे बीच लंबे समय तक शानदार संबंध बने रहेंगे।”

वहीं राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि,

“कई वर्षों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई।”

गौरतलब है कि दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात 2019 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान हुई थी। यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली द्विपक्षीय बैठक मानी जा रही है।
राजनयिक सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात अमेरिका-चीन संबंधों में नई दिशा तय कर सकती है, जो पिछले कुछ वर्षों से व्यापार, तकनीक और सुरक्षा के मुद्दों पर तनावग्रस्त रहे हैं।

Share

Similar Posts