|

ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला: कहा—‘आज देखिए ईरान सरकार का क्या हश्र होता है’

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “आज देखिए कि ईरान सरकार का क्या हश्र होता है।”

यह बयान ऐसे समय आया है जब 28 फरवरी से अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है, जिससे वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

ट्रंप ने ईरान सरकार पर बोला हमला

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ईरान के आतंकवादी शासन को सैन्य, आर्थिक और अन्य सभी तरीकों से पूरी तरह तबाह कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है और उसकी वायुसेना का अस्तित्व भी अब बहुत कमजोर हो गया है।

उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइलें, ड्रोन और अन्य सैन्य क्षमताएं भी लगातार नष्ट की जा रही हैं

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ पर भी साधा निशाना

अपने बयान में ट्रंप ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कोई इस अखबार को पढ़ेगा तो उसे यह भ्रम हो सकता है कि अमेरिका इस संघर्ष में जीत नहीं रहा है।

ट्रंप ने अखबार को “फेलिंग न्यूयॉर्क टाइम्स” कहते हुए मीडिया की रिपोर्टिंग पर सवाल उठाए।

‘अमेरिका के पास असीमित ताकत’

ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि अमेरिका के पास बेजोड़ मारक क्षमता और असीमित गोला-बारूद है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना के पास पर्याप्त समय और संसाधन हैं, जिससे ईरान के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

ट्रंप ने ईरान के नेताओं को निशाना बनाते हुए लिखा कि “देखते जाइए कि आज इन पागल और नीच लोगों का क्या हश्र होता है।”

उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा कि पिछले 47 वर्षों से ईरान दुनिया भर में बेगुनाह लोगों की जान ले रहा है, और अब अमेरिका इसे खत्म कर रहा है।

ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में यह कार्रवाई करना उनके लिए सम्मान की बात है

CCC
Share

Similar Posts