अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शांति बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि बैठक में शामिल 20 सदस्य देशों द्वारा गाजा के लिए 5 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता की घोषणा भी की जाएगी।
बैठक का मुख्य ध्यान इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के दौरान गाजा में शांति बनाए रखने पर होगा। ट्रम्प की घोषणाओं में गाजा के पुनर्निर्माण, वहां इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स और स्थानीय पुलिस कर्मियों की तैनाती शामिल हैं।
ईरान के साथ परमाणु समझौते पर, लीविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प सैन्य कार्रवाई से पहले बातचीत के माध्यम से समाधान चाहते हैं और ईरान के लिए अमेरिका के साथ समझौता करना लाभदायक होगा।
यह बैठक वैश्विक शांति प्रयासों और मध्य पूर्व में स्थिरता बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।






