|

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का जापान दौरा आज से शुरू, सम्राट नारुहितो और प्रधानमंत्री ताकाइची से उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे

टोक्यो, 27 अक्टूबर 2025
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप आज सुबह मलेशिया से टोक्यो के लिए रवाना होंगे, जहां वे जापान के सम्राट नारुहितो और नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात करेंगे। ट्रंप इस यात्रा के दौरान जापान में तैनात अमेरिकी सैनिकों से भी मिलेंगे

यह दौरा मलेशिया आसियान शिखर सम्मेलन के बाद हो रहा है, जहां ट्रंप ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से शुल्क और निवेश को लेकर बातचीत की थी।

ट्रंप की इस यात्रा के दौरान 900 अरब डॉलर के अमेरिकी निवेश पर चर्चा को आगे बढ़ाने की उम्मीद है, जो जापान और दक्षिण कोरिया के साथ आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। इस निवेश योजना के तहत अमेरिकी आयात शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने पर विचार किया जा रहा है।

यात्रा के अगले चरण में, ट्रंप दक्षिण कोरिया के बुसान में होने वाले एपेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे। हालांकि, उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ किसी बैठक की योजना नहीं है।

Share

Similar Posts