डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में होली की शुभकामनाएं दी, शांति और एकता की कामना की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होली के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। व्हाइट हाउस द्वारा जारी संदेश में उन्होंने कहा कि यह दिन वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मेलानिया और मैं होली मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं। आज, जब दुनिया भर के समुदाय रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए एकत्रित हो रहे हैं, मैं सभी अमेरिकियों को आशा, शांति और एकता से भरे दिन की शुभकामनाएं देता हूँ।”

यह संदेश अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लिए सांस्कृतिक समावेश और त्योहारों के महत्व को रेखांकित करता है। ट्रंप के इस संदेश ने होली 2026 को अमेरिका में और अधिक खास बना दिया।

Share

Similar Posts