| | |

डॉ. ज्योत्सना सरवईकर बनीं WICCI के मध्य प्रदेश इंटरनेशनल हायर एजुकेशन एंड मोबिलिटी काउंसिल की स्टेट प्रेसिडेंट

गवर्नेंस, संस्थागत विकास एवं मानव संसाधन रणनीति के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाली डॉ. ज्योत्सना सरवईकर को WICCI विमेन्स इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में गठित मध्य प्रदेश इंटरनेशनल हायर एजुकेशन एंड मोबिलिटी काउंसिल का स्टेट प्रेसिडेंट मनोनीत किया गया है।

डॉ. सरवईकर के नेतृत्व में गठित इस काउंसिल में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 25 प्रतिष्ठित महिला लीडर्स शामिल हैं। जो उच्च शिक्षा, अकादमिक जगत, कॉरपोरेट सेक्टर, स्टार्टअप्स, उद्यमिता, अनुसंधान, कौशल विकास, तकनीक और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञ महिलाओं को एक साझा मंच पर लाकर उनके अनुभव, ज्ञान और नेटवर्क का उपयोग व्यापक सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रभाव के लिए करना काउंसिल की प्रमुख शक्ति होगी।

वैश्विक अवसरों से जोड़ने की दिशा में पहल

काउंसिल का उद्देश्य मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षाविदों, पेशेवरों और संस्थानों के लिए अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा, वैश्विक मोबिलिटी, भविष्य के कौशल, रोजगार क्षमता, अनुसंधान एवं नवाचार तथा वैश्विक सहयोगके नए अवसरों को बढ़ावा देना है। काउंसिल विशेष रूप से इंटरनेशनल एजुकेशन एवं पार्टनरशिप, रिसर्च एवं इनोवेशन, इंडस्ट्री–एकेडेमिया सहयोग, फ्यूचर स्किल्स, ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी, महिला नेतृत्व एवं मेंटरशिप, पॉलिसी एडवोकेसी और नॉलेज एक्सचेंज जैसे क्षेत्रों में कार्य करेगी।

नेटवर्किंग से सहयोग और अवसरों का विस्तार

डॉ. ज्योत्सना सरवईकर ने कहा, “हमारा विज़न एक ऐसा सक्रिय और सहयोगात्मक प्लेटफॉर्म विकसित करना है, जहां विभिन्न क्षेत्रों की महिला लीडर्स अपने ज्ञान, अनुभव, संस्थागत संसाधनों और नेटवर्क को साझा करते हुए विद्यार्थियों, युवाओं और संस्थानों के लिए नए अवसर सृजित कर सकें। हमारा प्रयास नेटवर्किंग को केवल परिचय तक सीमित न रखते हुए उसे सार्थक सहयोग, मेंटरशिप, संस्थागत साझेदारी और ठोस पहलों में परिवर्तित करना है।” राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों, विश्वविद्यालयों, उद्योग जगत, विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के साथ संवाद एवं सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इससे सदस्यों और उनके संस्थानों को भीज्ञान साझा करने, संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने, नई साझेदारियां विकसित करने और सहयोग के व्यापक अवसर तलाशनेका मंच मिलेगा।

संवाद से आगे बढ़कर सामूहिक प्रभाव की ओर

काउंसिल द्वारा विशेषज्ञ संवाद, वेबिनार, छात्र एवं युवा जागरूकता कार्यक्रम, मेंटरशिप पहल, संस्थागत सहयोग तथा नीति संबंधी सुझावजैसी गतिविधियों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं करियर मार्गदर्शन, शोध एवं प्रकाशन, नॉलेज रिसोर्स निर्माण की दिशा में कार्य किया जायेगा। डॉ. सरवईकर ने कहा कि काउंसिल का लक्ष्य एक ऐसी संस्कृति विकसित करना है, जहां हर सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे, हर सहयोग नया मूल्य सृजित करे और सामूहिक प्रयास शिक्षा, कौशल, नेतृत्व एवं वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलें। मध्य प्रदेश इंटरनेशनल हायर एजुकेशन एंड मोबिलिटी काउंसिल, WICCI अपने विविध एवं अनुभवी नेतृत्व समूह के माध्यम से मध्य प्रदेश को एक अधिकवैश्विक रूप से जुड़ा, भविष्य के लिए तैयार और अवसर-सक्षम शैक्षणिक एवं पेशेवर इकोसिस्टमबनाने की दिशा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share