Skip to content
14 September, 2026 | Monday
🌡️ --°C
  • E-paper
  • About Us
  • Contact
  • Advertise With Us
  • E-paper
  • About Us
  • Contact
  • Advertise With Us
Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Telegram
Download App
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • भोपाल
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • वीडियो
LIVE अपडेट
Breaking
  • राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले मालवा में सियासी हलचल: 17 सितंबर को नितिन नवीन इंदौर में, उज्जैन में मोहन भागवत; 25 लाख दीप जलेंगे
  • MP की BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक: 9 साल बाद पति से अलग हुईं; आपसी सहमति से लिया फैसला
  • पीथमपुर के कमल पाल ने किर्गिस्तान में लहराया तिरंगा; वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग में जीते 2 गोल्ड; हैक लिफ्ट स्ट्रेंथलिफ्टिंग में किया शानदार प्रदर्शन
  • इंदौर में IDA के फ्लैट में हुआ 5 फीट का गड्ढा: धंस गया पलंग; दूसरे फ्लैट में ढहा बाथरूम
  • उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण से नाराज रहवासी: बैठक में कहा- जानकारी सार्वजनिक की जाए; विधायक बोले- उद्देश्य सौंदर्यीकरण, विस्तार नहीं
  • 28,500 किताबें, 4 हजार सदस्य.. लाइब्रेरी को नेहरू पार्क शिफ्ट किया; पाठकों के लिए सुविधाएं नहीं बढ़ाई
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • भोपाल
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • वीडियो
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • भोपाल
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • वीडियो
भोपाल | अन्य न्यूज़ | प्रदेश | मध्य प्रदेश | राजनीति

दिग्विजय सिंह ने छोड़ा एक्स अकाउंट और मोबाइल नंबर, 20 अक्टूबर से उज्जैन-अयोध्या पदयात्रा का ऐलान

प्रदेश प्रकाश टीम July 18, 2026 1:16 pm

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना अधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट छोड़कर ऑफिस स्टाफ के हवाले कर दिया है। उन्होंने अपना पर्सनल मोबाइल भी अपने सेक्रेटरी सचिन वत्स को सौंप दिया। उनके एक्स हैंडल का पहले नाम digvijaya_28 था अब यह Ofiiceofdvs यानी ऑफिस ऑफ दिग्विजय सिंह के नाम में बदल दिया गया है।

पर्सनल नंबर भी सेक्रेटरी को दे दिया

दिग्विजय सिंह ने अपना पर्सनल मोबाइल नंबर भी अपने सेक्रेटरी को दे दिया है। दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है- आज से मैं अपना मोबाइल नंबर उपयोग नहीं करूंगा। यह नंबर अब मेरे सचिव सचिन वत्स द्वारा उपयोग किया जाएगा। इस नंबर पर प्राप्त आपके महत्वपूर्ण संदेशों एवं जानकारियों से वे मुझे अवगत कराते रहेंगे। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

दिग्विजय शुरू करेंगे पदयात्रा

अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करने जा रहे हैं दिग्विजय सिंह। 20 अक्टूबर से यह यात्रा शुरु होगी। इस यात्रा में सोशल मीडिया का प्रयोग न करने का भी ऐलान किया है। शुरुआत में दिग्विजय सिंह ने भोपाल में घोषणा की थी कि वह 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक की 1,000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे। हालांकि, बाद में अपनी योजनाओं में संशोधन करते हुए उन्होंने इसे दशहरे (विजयदशमी) के पावन अवसर से शुरू करने का निर्णय लिया। वर्ष 2026 में दशहरा 20 अक्टूबर को पड़ रहा है, इसलिए यह यात्रा 20 अक्टूबर से शुरू होगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा

“मैं 80 साल का हो गया हूं। पार्टी ने मुझे 5 बार विधायक बनाया, दो बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा भेजा। अब मैंने पार्टी से कह दिया है कि मेरी जगह किसी और को मौका दें। अब मैं सिर्फ धर्म की रक्षा के लिए काम करूंगा। “उन्होंने स्पष्ट किया कि उज्जैन से अयोध्या की यह यात्रा किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं होगी। यात्रा के दौरान वे न तो कोई राजनीतिक बयान देंगे और न ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (फेसबुक, एक्स) पर कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया पोस्ट करेंगे।

कारसेवक संतोष दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

दिग्विजय सिंह ने बताया था कि वे इस यात्रा में किसी बड़े राजनीतिक नेता को आमंत्रित नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय, अयोध्या आंदोलन के दौरान 4 गोलियां खाने वाले कारसेवक संतोष दुबे को इस यात्रा का मुख्य अतिथि बनाया जाएगा।

यात्रा का मुख्य एजेंडा

दिग्विजय सिंह ने स्वयं राम मंदिर के लिए 1.11 लाख रुपए का चंदा दिया था। उनका आरोप है कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से जुटाए गए चंदे और महाकाल मंदिर के चढ़ावे में वित्तीय अनियमितताएं (चंदा चोरी) हुई हैं। वे वकीलों से सलाह लेकर अयोध्या की अदालत में मुकदमा दायर करेंगे और चंदे का पूरा हिसाब मांगेंगे। इस यात्रा में वे उन सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं जिन्होंने राम मंदिर के लिए दान दिया था और वे अपनी रसीद के साथ शामिल हो सकते हैं।

Share
Post Tags: #Digvijaya Singh#Digvijaya Singh News#Digvijaya Singh X Account#MP News#Ram Mandir Donation#अयोध्या पदयात्रा#उज्जैन से अयोध्या यात्रा#कांग्रेस नेता#दिग्विजय सिंह#मध्य प्रदेश राजनीति

Breaking News

  • इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बैठक: निमाड़ के चार जिलों से पहुंचे छात्र-युवा; पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर रखी बात
  • महाकाल के आंगन में गणपति उत्सवः सिद्धिविनायक को 5.51 लाख मोदक का भोग; ढोल-ताशों पर झूमें भक्त
  • द पार्क इंदौर में विराजे ‘द पार्क के राजा’: आस्था और उत्सव के साथ धूम; इको-फ्रेंडली गणेश से दिया पर्यावरण का संदेश
  • राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले मालवा में सियासी हलचल: 17 सितंबर को नितिन नवीन इंदौर में, उज्जैन में मोहन भागवत; 25 लाख दीप जलेंगे
  • MP की BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक: 9 साल बाद पति से अलग हुईं; आपसी सहमति से लिया फैसला

Categories

  • अन्य न्यूज़
  • अपराध
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • खेल
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • धर्म
  • प्रदेश
  • बजट
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मीडिया
  • मौसम
  • रतलाम
  • राजनीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
pradesh prakash
Facebook X Instagram YouTube Telegram
  • About us
  • E-Paper
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Cookie policy
  • Terms and conditions
  • Contact Us
  • Sports
  • Religion
  • Crime
  • Entertainment
  • Business
  • Politics
  • Video
  • Madhya Pradesh
  • Ujjain
  • Indore
  • Bhopal
  • International news
  • National news
  • Mobile App

Subscribe To Us

    नीचे दिए गए बॉक्स में अपनी ईमेल आईडी दें और 'प्रदेश प्रकाश' का कोई भी अपडेट मिस न करें।

    © 2026 Dainik Pradesh Prakash. All rights reserved.

    Scroll to top
    • Home
    • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • भोपाल
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • अपराध
    • धर्म
    • खेल
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • वीडियो
    Search