| |

धार में प्याज से भरे ट्रक में लगी आग: FRV टीम ने फायर स्प्रे से बुझाई; ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित

धार। जिले के धामनोद थाना अंतर्गत मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने गणपति घाट पर प्याज से भरे ट्रक के डीजल पाइप में अचानक आग लग गई।

FRV-20-21 ने आग को काबू किया 
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की FRV-20 और FRV-21 टीम ने मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए।  FRV टीम के सदस्यों—पायलट लखन वर्मा, पायलट दीपक निगवाल, पुलिस स्टाफ वीरेंद्र निमाड़ी और आरक्षक इन्द्रपाल लोधी ने फायर स्प्रे का उपयोग कर ट्रक की वायरिंग और डीजल पाइप में फैली आग को बढ़ने से रोका।

ट्रक ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित
इसके साथ ही टीम ने तुरंत धामनोद और मांडव से फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पुलिस टीम ने आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया था। जिससे बाद में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। डायल-112 टीम की इस तुरंत कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक ड्राइवर और हेल्पर पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Share