धार के खलघाट टोल प्लाजा के AC आउटर में लगी आग: वाहनों की लगी लंबी लाइन; समय रहते पाया काबू

धार। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खलघाट टोल प्लाजा पर मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। टोल प्लाजा के एसी आउटर में आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग के कारण टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने तुरंत संभाली स्थिति आग लगने की जानकारी मिलते ही टोल कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला।
कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर रखे अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग टोल बूथ के अंदर या आसपास के दूसरे हिस्सों तक फैलने से बच गई। कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
दोनों ओर लगी वाहनों की कतार
आग लगने के दौरान टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। अचानक हुई घटना के कारण वाहन चालकों में भी अफरा-तफरी मच गई। टोल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
आग पूरी तरह बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। इसके बाद टोल प्लाजा पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।

कोई जनहानि नहीं
गनीमत रही कि आग समय रहते बुझा ली गई। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग से कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
टोल कर्मचारियों की सतर्कता और अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल से आग को फैलने से रोक लिया गया। इससे टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा होने से टल गया।