धार में खलघाट पर 51 चालान कटे: यातायात ने 69.5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला; ओवरस्पीडिंग और बिना बीमा वाहन हुई कार्रवाई

धार। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस धार ने एबी रोड, खलघाट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक धार के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 31 अगस्त को कार्रवाई की गई।
नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
चेकिंग के दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना लाइसेंस, बिना बीमा और यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 51 चालान बनाए और मौके पर ही 69 हजार 500 रुपए का शमन शुल्क वसूला।

यातायात नियमों का पालन करने की अपील
यातायात प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई में खलघाट यातायात प्रभारी उप निरीक्षक पदम सिंह भाटी, उनि भगवान सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह, आरक्षक अमित और आरक्षक मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।