|

छत्तीसगढ़ में ‘जंगलराज’ का आरोप: दीपक बैज बोले—अपराध नियंत्रण से बाहर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, ने गुरुवार को राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में “जंगलराज” की स्थिति है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

बैज ने सेजबहार क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में अपराध सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अभी तक बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित है और कई स्कूलों में शिक्षकों तथा बुनियादी सुविधाओं की कमी है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्कूलों में श्लोक पढ़ाने के बजाय सरकार को शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं, असम, केरल और पुडुचेरी में चल रहे चुनावों को लेकर बैज ने दावा किया कि तीनों जगह कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और बदलाव का माहौल है।

उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा सरमा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर मामलों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

महिलाओं के लिए चलाई जा रही ‘महतारी वंदन’ योजना में केवाईसी अनिवार्य करने के फैसले पर भी बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास पर्याप्त धन नहीं है और केवाईसी के जरिए महिलाओं के नाम हटाने की साजिश की जा रही है।

नक्सलमुक्त पंचायतों को एक करोड़ रुपये देने के वादे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि राज्य को नक्सलमुक्त घोषित किया जा रहा है, तो सभी पंचायतों को वादा की गई राशि दी जानी चाहिए।

बैज ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कितनी पंचायतों को राशि दी गई है और कितनी को दी जानी बाकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के अधिकांश वादे सिर्फ जुमले साबित हो रहे हैं।

Share

Similar Posts