कलेक्टर शिवम वर्मा ने सांवेर मंडी का निरीक्षण किया, लापरवाही पर दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
इंदौर, 24 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप किसानों को उनकी सोयाबीन उपज का उचित दाम दिलाने के लिए राज्य सरकार ने आज से भावांतर योजना प्रारंभ की है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज सांवेर मंडी का निरीक्षण किया और किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंडी में कई लापरवाहियां और अनियमितताएं पाई गईं। कलेक्टर वर्मा ने दायित्वों का निर्वहन न करने पर दो अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी सचिव श्री रमेशचंद्र सावदिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सहायक यंत्री श्री मनोज चौधरी को निलंबित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर वर्मा ने किसानों से चर्चा की और उन्हें मंडी में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। किसानों के लिए भोजन, पेयजल, विश्राम, पर्याप्त पार्किंग, समय पर खरीदी, तुलवाई और भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पंवार और






