|

विश्व जल दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश: ‘जल है तो कल है, हर बूंद बचाने का लें संकल्प’

विश्व जल दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए जल संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश साझा करते हुए कहा, “जल है तो कल है, जल ही जीवन है… विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जल प्रकृति का अमूल्य उपहार और समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है।”

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जल की हर बूंद के महत्व को समझना चाहिए और इसे बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उल्लेखनीय है कि विश्व जल दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1992 में की गई थी और पहला आयोजन 1993 में हुआ था।

इस दिवस का उद्देश्य विश्वभर में मीठे पानी के महत्व को समझाना, जल संकट के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जल के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

यह दिन लोगों को यह संदेश देता है कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं किया जा सकता।

Share

Similar Posts