मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पर्यावरणविद और मां नर्मदा के अनन्य सेवक Anil Madhav Dave की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अनिल माधव दवे का नदियों की अविरलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायक और अनुकरणीय रहेगा।
सीएम यादव ने अपने संदेश में लिखा कि “मां नर्मदा के अनन्य उपासक, पर्यावरणविद एवं प्रखर चिंतक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नदियों की अविरलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका समर्पण सदैव अनुकरणीय रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से केंद्रीय मंत्री तक का उनका सफर सादगी, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है।
अनिल माधव दवे को विशेष रूप से नर्मदा संरक्षण, जल संवर्धन और पर्यावरण जागरूकता अभियानों के लिए याद किया जाता है। उनका जीवन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित रहा।






