छिंदवाड़ा में आज जिला स्तरीय रोजगार मेला, 5 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

छिंदवाड़ा में आज जिला स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आज गुरुवार को जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है।
यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, छिंदवाड़ा में आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
5 कंपनियां करेंगी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी माधुरी भलावी ने बताया कि मेले में कुल 5 कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन कंपनियों में मिलेंगे रोजगार के अवसर
1. कृष्णा बेल्ट प्राइवेट लिमिटेड, सतनूर
- पद: ऑपरेटर
- योग्यता: आईटीआई / डिप्लोमा
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
- वेतन: ₹13,750 से ₹14,000
2. एमआरएफ टायर्स प्राइवेट लिमिटेड, भरूच (गुजरात)
- पद: मशीन ऑपरेटर
- योग्यता: 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
- वेतन: ₹18,000 से ₹19,500
3. अपोलो टायर्स प्राइवेट लिमिटेड, वडोदरा (गुजरात)
- पद: मशीन ऑपरेटर, अप्रेन्टिसशिप ट्रेनी
- योग्यता: 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा
- आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
- वेतन: ₹17,500 से ₹18,500
4. एजीएस कॉल सेंटर, छिंदवाड़ा
- पद: कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव
- योग्यता: 12वीं, स्नातक
- आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
- वेतन: ₹9,500
5. अंबुजा फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड, छिंदवाड़ा
- पद: इलेक्ट्रीशियन
- योग्यता: 12वीं, स्नातक, आईटीआई
- आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
- वेतन: ₹10,000 से ₹15,000
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, समग्र आईडी (अनिवार्य) और संपूर्ण दस्तावेज/रिज्यूम साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
जिला प्रशासन ने युवाओं से इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।





