|

इंदौर में भाजपा ने सरदार पटेल जयंती पर “एक भारत – आत्मनिर्भर भारत” यूनिटी मार्च का किया आयोजन

इंदौर, 11 नवम्बर 2025।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “एक भारत – आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प के साथ भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटी ग्वालटोली चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पण से हुई, जिसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया, जो छोटी ग्वालटोली चौक से प्रारंभ हुआ। मार्च में शामिल कार्यकर्ता और नागरिक तिरंगा लेकर “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” के नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंगते नज़र आए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और जनजागरण का संदेश पूरे शहर में फैलाना था।

भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा ने कहा कि “सरदार पटेल जी ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना ही सशक्त भारत की नींव है।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता माननीय श्री कृष्ण मुरारी मोघे, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री अश्विनी शुक्ला, श्री मनीष मामा, भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इंदौर में आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता दिवस की भावना को समर्पित रहा, जिसने “एक भारत – आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त रूप में दोहराया।

Share

Similar Posts