|

भोपालपटनम में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल, कई की हालत गंभीर

भोपालपटनम क्षेत्र से लगे महाराष्ट्र सीमा के पास सोमनपल्ली गांव में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, वाहन में 30 से 35 मजदूर सवार थे, जो काम की तलाश में पलायन कर रहे थे। हादसा इतना गंभीर था कि करीब 15 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को निकालकर भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भोपालपटनम पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है।

Share

Similar Posts