|

भोपाल में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर्स का सम्मान: वॉरियर जर्नी डोजो इंदौर के 9 खिलाड़ियों को मिला मुख्यमंत्री खिलाड़ी सम्मान; टीटी नगर में हुआ समारोह

इंदौर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा भोपाल के टीटी नगर में मुख्यमंत्री खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में वॉरियर जर्नी डोजो, इंदौर के वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर्स खिलाड़ियों को भी मुख्यमंत्री खिलाड़ी सम्मान से सम्मानित किया गया।

वॉरियर जर्नी डोजो के 9 खिलाड़ियों को सम्मान
मुख्यमंत्री खिलाड़ी सम्मान से सम्मानित होने वाले वॉरियर जर्नी डोजो के खिलाड़ियों में हरिओम परमार, करण साहू, पार्थ बोरकर, हिमांशु पुरे, वैष्णवी बोरकर, मानसी चौरसिया, आर्या सोनी, श्रजल महावर और महिमा मालवीय शामिल थे।

 

Share