‘भूत बंगला’ की धमाकेदार ओपनिंग: अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन कमाए 21.60 करोड़

  • बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar की बहुप्रतीक्षित फिल्म Bhoot Bangla ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।

लंबे समय से चर्चा में रही इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसका असर इसकी कमाई में भी देखने को मिला। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 21.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर मजबूत ओपनिंग दर्ज की है।

फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक Priyadarshan ने किया है, जो अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ Wamiqa Gabbi, Paresh Rawal, Tabu और Rajpal Yadav अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

‘भूत बंगला’ को Balaji Motion Pictures और Cape of Good Films ने मिलकर प्रस्तुत किया है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की ओपनिंग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है। दर्शकों के बीच हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे फिल्म के वीकेंड कलेक्शन में उछाल आ सकता है।

Share

Similar Posts