बस्तर की पूर्व महिला नक्सलियों ने किया रैंप वॉक: दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह; हिंसा छोड़ी, अब आत्मनिर्भरता की राह पर

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर की जिन महिलाओं ने कभी नक्सली संगठन के साथ जंगलों में हथियार उठाए थे, वे अब हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जिंदगी अपना ली है।।
रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के कार्यक्रम में इन पूर्व महिला नक्सलियों ने रैंप वॉक कर अपनी नई पहचान की मिसाल पेश की। पारंपरिक परिधानों और हथकरघा से तैयार कपड़ों में रैंप पर उतरीं महिलाओं का दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया।
हथियार छोड़े, अब आत्मनिर्भरता की राह
इन महिलाओं की कहानी बदलाव की मिसाल है। कभी नक्सली संगठन का हिस्सा रहीं ये महिलाएं अब सामान्य जीवन जी रही हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। रैंप वॉक के दौरान उनका आत्मविश्वास देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
पारंपरिक परिधानों में किया रैंप वॉक
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के कार्यक्रम में पूर्व महिला नक्सलियों ने हथकरघा से तैयार पारंपरिक कपड़े पहनकर रैंप वॉक किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी। रैंप वॉक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।