बॉबी देओल की ‘बंदर’ का दमदार टीज़र रिलीज, दिखा 70 के दशक वाला डिस्को अंदाज

Bandar का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज हो गया है। Bobby Deol और Anurag Kashyap की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी और अब टीज़र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
हाई-वोल्टेज ड्रामा और इंटेंस रिश्तों पर आधारित इस फिल्म में बॉबी देओल एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीज़र में उनका 70 के दशक वाला डिस्को अवतार और रीमैजिन गाने ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ पर डांस करते हुए लुक तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म में बॉबी देओल के साथ Sanya Malhotra, Raj B Shetty, Sapna Pabbi, Saba Azad, Riddhi Sen, Jitendra Joshi, Indrajith Sukumaran और Nagesh Bhosale भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
टीज़र की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज से होती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी रहस्यमयी और इंटेंस मोड़ लेती दिखाई देती है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देगी।
फिल्म की कहानी Sudip Sharma और Abhishek Banerjee ने लिखी है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म का निर्माण Nikkhil Advani की सैफरन मैजिकवर्क्स ने Zee Studios के सहयोग से किया है। ‘बंदर’ 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






