नेपाल: बालेन्द्र शाह बनेंगे आरएसपी संसदीय दल के नेता, प्रधानमंत्री पद की तैयारी तेज

काठमांडू में आज राजनीतिक हलचल तेज है, जहां राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) अपनी केंद्रीय समिति और संसदीय दल की अहम बैठक करने जा रही है। इस बैठक में बालेन्द्र शाह को संसदीय दल का नेता चुने जाने की संभावना है।
पार्टी के अनुसार, केंद्रीय समिति की बैठक शाम 4 बजे आयोजित होगी, जिसके बाद संसदीय दल की बैठक में नेता का औपचारिक चुनाव किया जाएगा। नव-निर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण के बाद यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बालेन्द्र शाह के नेता चुने जाने के बाद पार्टी संविधान के अनुच्छेद 71(1) के तहत राष्ट्रपति कार्यालय में प्रधानमंत्री पद के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया जाएगा। इसके साथ ही शुक्रवार को उनके प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारियां भी जोरों पर हैं।
बताया जा रहा है कि शपथग्रहण समारोह को विशेष बनाने के लिए पारंपरिक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिंदू बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन, बौद्ध लामाओं द्वारा मंगलध्वनि और सात ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद किया जाएगा।
खास बात यह है कि शपथग्रहण का मुहूर्त अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में होने वाली विशेष पूजा के समय के साथ तय किया गया है, जिससे इस आयोजन को और अधिक प्रतीकात्मक महत्व मिल गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि Balendra Shah Nepal की अगुवाई में आरएसपी देश की राजनीति में एक नई दिशा देने की कोशिश करेगी, जो आने वाले समय में नेपाल की सत्ता संरचना को प्रभावित कर सकती है।






