|

असम में सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

Indian Air Force का एक Sukhoi Su-30MKI गुरुवार देर शाम असम के Karbi Anglong district के पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में दोनों पायलटों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के रूप में हुई है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट दुरागकर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग नेविगेटर के रूप में तैनात थे। हादसे की पुष्टि भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए की है।

जोरहाट से उड़ान भरने के बाद हुआ हादसा

सूत्रों के अनुसार फाइटर जेट ने Jorhat से उड़ान भरी थी और टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद विमान से संपर्क टूट गया। इसके बाद वायु सेना की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

दुर्घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे हुई। सूचना मिलने के बाद वायुसेना की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दुर्गम पहाड़ी इलाके के कारण दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग चार घंटे का समय लगा। बाद में मलबे से दोनों वायु सैनिकों के शव बरामद किए गए।

दूरदराज पहाड़ी इलाके में हुआ क्रैश

बताया गया है कि यह दुर्घटना कार्बी आंगलोंग जिले के रंगखेला के चोकीहोला क्षेत्र के नीलिप ब्लॉक के पास एक दूरदराज पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में हुई। यह इलाका इंसानी आबादी से काफी दूर है, जिससे वहां पहुंचना मुश्किल हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 7 बजे अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जो आसपास की पहाड़ियों में गूंज उठी। कुछ लोगों ने इसके बाद पहाड़ियों की तरफ से धुआं उठते हुए भी देखा।

वायु सेना ने जताया शोक

भारतीय वायु सेना ने अपने संदेश में कहा कि सुखोई-30 दुर्घटना में दोनों अधिकारियों को घातक चोटें आईं, जिससे उनका निधन हो गया। वायु सेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह शहीद पायलटों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वायु सेना ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Share

Similar Posts