| |

असम के धुबड़ी में नशामुक्ति केंद्र पर गंभीर आरोप, मरीजों से अमानवीय व्यवहार; 6 कर्मचारी गिरफ्तार

गुवाहाटी/धुबड़ी। असम के धुबड़ी जिले के गौरीपुर क्षेत्र स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में मरीजों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केंद्र के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि निबारन रिहैब सेंटर के कर्मचारियों ने इलाज के नाम पर मरीजों के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें जबरन अनुचित भोजन करने के लिए मजबूर किया गया और प्रताड़ित किया गया।

बताया जा रहा है कि अत्याचार सहन न कर पाने के कारण पांच मरीज केंद्र से फरार हो गए, जिसके बाद यह मामला उजागर हुआ।

पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर Assam Police ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित केंद्र की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share

Similar Posts